Paper Title
भारतीय ज्ञान परंपरा में समकालीन मतदान व्यवहार का अध्ययन

Abstract
भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था को सामान्यतः आधुनिक और पाश्चात्य अवधारणा माना जाता है, क्योंकि इसकी वैचारिक एवं राजनितिक जड़ें प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा में निहित हैं। वैदिक काल से ही सभा, समिति, पंचायत और जनजातीय परिषदों के माध्यम से सामूहिक निर्णय प्रक्रिया भारतीय समाज का अभिन्न अंग रही है। प्रस्तुत शोध-पत्र में धार जिले के विशेष संदर्भ में यह विश्लेषण किया गया है कि किस प्रकार भारतीय ज्ञान परंपरा में निहित निर्णय-प्रक्रिया के तत्व समकालीन मतदान व्यवहार को प्रभावित कर रहे हैं। अध्ययन से यह स्पष्ट होता है कि धार जिले में मतदान केवल व्यक्तिगत निर्णय न होकर सामाजिक, सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों से निर्देशित सामूहिक प्रक्रिया है। मुख्य शब्द - भारतीय ज्ञान परंपरा, निर्णय प्रक्रिया, मतदान व्यवहार, धार जिला, लोकतंत्र